नोट: अमर उजाला के ब्लड डोनेशन का लोगो अवश्य लगाएं
रक्तदान शिविर का आयोजन आज
- विश्व रक्तदाता दिवस पर के आर मंगलम यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) पर अमर उजाला फाउंडेशन और जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन बुधवार की सुबह 11 बजे से सोहना रोड स्थित के आर मंगलम यूनिवर्सिटी में किया जाएगा।
संस्था के सचिव विकास कुमार ने बताया कि रक्तदान शिविर में कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। हमारे समाज का प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन-तीन महीने में नियमित रूप से रक्तदान करे, तो देश में खून की कमी से किसी जरूरतमंद की जान नहीं जाएगी।
साथ ही नियमित रक्तदान से शरीर में नए रक्त का संचार होता है। संस्था की पदाधिकारी आकांक्षा ने बताया किसी जरूरतमंद के लिए रक्तदान करना मानवता की सच्चा सेवा है। इस बार रक्तदाता दिवस को खास बनाने के लिए संस्था की तरफ से रक्तदान शिविर में 50 या उससे अधिक बार रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित किया जाएगा।