फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्राहकों के रास्ता के लिए बाधित कर रहे यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतला माता रोड पर दुकानदारों ने आठ से दस स्थानों पर काटी, अब लग रहा लंबा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शीतला माता रोड पर दुकानदारों की मनमानी से ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी हो गई है। ग्राहकों और श्रद्धालुओं को सीधे सड़क पार कराने के लिए जीएमडीए की ओर से लगाई गई सुरक्षा ग्रिल को काटकर कई जगह से तोड़ दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह काम जानबूझकर किया गया है ताकि दुकान तक पहुंच आसान हो सके।

पूरे रोड पर लगी ग्रिल को करीब आठ से दस स्थानों पर क्षतिग्रस्त किया गया है। इससे सड़क पर अनियंत्रित तरीके से लोगों का आवागमन बढ़ गया है। इसका सीधा असर ट्रैफिक पर पड़ रहा है। पीक आवर्स में इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव रहता है ऐसे में अचानक सड़क पार करते लोग हादसों का खतरा भी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन



स्थिति यह है कि शाम के समय से लेकर रात 10-11 बजे तक लंबा जाम लगा रहता है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कार्रवाई की बात कही है, वहीं जीएमडीए को भी ग्रिल की मरम्मत और सख्ती बढ़ाने की जरूरत बताई जा रही है।
-
रात में काट रहे ग्रिल
बीते कुछ दिनों से शीतला माता रोड पर रात के समय अज्ञात लोग जीएमडीए की ग्रिल को काटकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। खासतौर पर मंदिर के आसपास कई जगह ग्रिल को काटने के साथ तोड़ भी दिया गया है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस को नजर रखना मुश्किल हो गया है।

एफओबी का काम पूरा नहीं
सड़क पार करने के लिए यहां एफओबी का निर्माण चल रहा है जो अब तक अधूरा है। मंदिर में मेले के दौरान एफओबी न होने से श्रद्धालु बीच सड़क से ही गुजरते हैं। इससे स्थानीय निवासियों को परेशानी होती है और ट्रैफिक व्यवस्था पर सीधा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन



-

वर्जन
शीतला माता रोड पर जहां-जहां ग्रिल तोड़कर अवैध रास्ते बनाए गए हैं, वहां दोबारा ग्रिल लगाई जाएगी जिन्होंने भी इस तरह की हरकती की है सख्त कार्रवाई की जाएगी और यातायात व्यवस्था पर किसी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ने दिया जाएगा। -नेहा शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी, जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें