फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बादशाहपुर में आज ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बादशाहपुर में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन वाटिका चौक स्थित औरम कन्वेंशन सेंटर में होगा। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम (ग्रामीण) के अध्यक्ष वर्धन यादव ने बताया कि सम्मेलन में संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने के साथ ही बादशाहपुर क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर क्षेत्र की जनसमस्याओं को सूचीबद्ध करने और उनके समाधान के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें