गुरुग्राम। भक्त पूर्णमल चौरंगीनाथ मंदिर कासन में गोगा नवमी के अवसर पर नाथ त्रिवेणी महोत्सव एवं पावन गोगा उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया रहे। इस अवसर पर डॉ. योगी अनूप नाथ द्वारा लिखित पुस्तक योग का शाश्वत आलोक : 84 सिद्धों की ज्ञान गंगा का विमोचन संजय भाटिया ने किया। पुस्तक में नाथ परंपरा के 84 सिद्धों की साधना, योग और ज्ञान परंपरा को आधुनिक संदर्भों के साथ प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रमेश जांगड़ा, महासचिव गिरिराज चौहान, ठाकुर नरसिंह, धर्म सिंह चौहान, महेश चौहान, पार्षद ज्योति प्रजापति, भूपेंद्र तंवर, सतदेव सरपंच समेत संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। ब्यूरो