फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा में बिजली की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) क्षेत्र में जुलाई माह के दौरान बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। डीएचबीवीएन के क्षेत्र में 18 जुलाई को 1,763.70 लाख यूनिट (एलयू) बिजली की खपत के साथ माह की अब तक की सर्वाधिक दैनिक मांग दर्ज की गई। यह 17 जुलाई की 1732.16 लाख यूनिट की तुलना में 1.82 प्रतिशत अधिक रही। पिछले वर्ष इसी दिन 18 जुलाई 2025 की 1282.10 लाख यूनिट की तुलना में 37.56 प्रतिशत अधिक रही।दिल्ली जोन में कुल 1065.53 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई, जबकि हिसार जोन में 698.17 लाख यूनिट बिजली की खपत रही। सर्कलवार खपत में गुरुग्राम-द्वितीय सर्कल 307.53 लाख यूनिट के साथ सबसे अधिक बिजली खपत वाला सर्कल रहा। इसके बाद फरीदाबाद में 277.23 लाख यूनिट, गुरुग्राम-प्रथम में 200.79 लाख यूनिट, सिरसा में 154.13 लाख यूनिट तथा फतेहाबाद में 153.93 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें