फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य डॉ. सुधा यादव और जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धासुमन अर्पित किए। डॉ. सुधा यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग, समर्पण और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है। मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं। जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति उनके समर्पण का अमर प्रतीक है। सभी को उनके विचारों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान देने का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए। ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुर्जर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित को हमेशा सर्वोपरि रखा। कृष्ण कुमार ने कहा कि उनका जीवन सेवा, समर्पण एवं संगठन के मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण है। साथ ही उनके आदर्शों को अपनाकर देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें