फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला आरक्षण और परिसीमन के संशोधित प्रस्तावों का भाजपा ने किया स्वागत

विज्ञापन
हिना शुक्ला- प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संशोधित विधायी प्रस्तावों को मंजूरी दिए जाने का भाजपा गुरुग्राम ने स्वागत किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने इसे महिला सशक्तिकरण, संतुलित जनप्रतिनिधित्व और लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को प्राथमिकता दे रही है।
परिसीमन के संशोधित प्रस्ताव में राज्यों के संसदीय प्रतिनिधित्व का संतुलन बनाए रखने का प्रयास भी किया गया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजय दुआ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा संशोधित प्रस्तावों को मंजूरी दिए जाने के बाद अब संसद में इन पर व्यापक चर्चा का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

-
महिला आरक्षण से जुड़े संशोधित प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलना उन असंख्य माताओं और बेटियों की आकांक्षाओं को स्वर देने की पहल है, जिन्होंने परिवार की जिम्मेदारियों के साथ राष्ट्र निर्माण का सपना संजोया है। - हिना शुक्ला, सह संयोजक प्रदेश सोशल मीडिया, भाजपा
महिला आरक्षण देश की आधी आबादी के अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। सभी राजनीतिक दलों को अपने मतभेदों से ऊपर उठकर सकारात्मक संवाद और व्यापक सहमति की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। - रश्मि अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा
महिलाएं केवल मतदाता नहीं, बल्कि नीति निर्माता, निर्णयकर्ता और राष्ट्र निर्माण की नेतृत्वकर्ता भी बनें। नारी शक्ति की सक्रिय सहभागिता विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है। यह महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। - डॉ. विशिका यादव जैन, जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा परिसीमन के संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी दिया जाना संतुलित संसदीय प्रतिनिधित्व की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिला आरक्षण और राज्यों के प्रतिनिधित्व से जुड़े विषयों पर आगे बढ़ाए गए प्रस्तावों का स्वागत योग्य है। - सुशीला कटारिया, जिला प्रवक्ता भाजपा

हिना शुक्ला- प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक

हिना शुक्ला- प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक

हिना शुक्ला- प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें