फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में भाजपा द्वारा टिफिन मीटिंग आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। मंडल शक्ति केंद्र प्रमुखों की मंगलवार को टिफिन मीटिंग आयोजित की गई। इसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्य के गुरु मंत्र दिए गए। इस बैठक में भाजपा जिला महानगर गुरुग्राम महामंत्री प्रदीप सैनी पहुंचे थे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं का हालचाल जानकर पार्टी की रीति नीतियों से अवगत कराया। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी नरेश सैनी, भाजपा मंडल प्रधान सौरभ सिंगला, कपिल सैनी, प्रेम दायमा, मन्नू राठी, आकाश, मोहित, कुलदीप, ललित आदि मौजूद रहे। भाजपा गुरुग्राम महानगर जिला महामंत्री प्रदीप सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता राजनीतिक पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है जो राजनीतिक पार्टी को सत्ता तक लाने में अहम भूमिका निभाता है। वहीं, भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसमें कार्यकर्ताओं को समान रूप से मान सम्मान दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें