फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भाजपाइयों को दिया सशक्त मंडल, सशक्त बूथ का मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू
विज्ञापन

- गुरुकमल में किया डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बुधवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए उन्हें संगठन को मजबूत बनाने का मंत्र भी दिया।
संतोष ने कार्यकर्ताओं से डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा न केवल विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि सबसे बड़ी विचारधारा भी है। मूर्ति अनावरण के पश्चात राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री ने मंडल अध्यक्षों और पार्षदों की बैठक ली। बैठक में गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, गुरुग्राम ग्रामीण जिला अध्यक्ष अजीत यादव भी मौजूद रहे। बैठक में संतोष ने कार्यकर्ताओं को सशक्त मंडल, सशक्त बूथ का मंत्र दिया और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। मंडल अध्यक्षों और पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट एक-एक करके बैठक में रखी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में नए और मजबूत भारत की पहचान बनी है।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा, तेजपाल तंवर, बिमला चौधरी, जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, अजीत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें