संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। पुराने दिल्ली अलवर रोड नजदीक गुरुद्वारे के पास बिजली की तार बदल रहा एक कर्मचारी करंट की चपेट में आने से झुलस गया। कर्मचारी बिजली के पोल पर ही लटक गया था, जिसे अन्य कर्मचारियों ने उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने घायल को गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया। घायल हुए कर्मचारी की पहचान सचिन निवासी जखोपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सचिन ठेकेदार के पास बिजली की तार बदलने का काम करता है । विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि शहर की पुरानी तारें बदलने का काम किया जा रहा है। बिजली की सप्लाई बंद करके काम किया जा रहा था,अचानक से करंट आने से यह हादसा हुआ। अचानक करंट आना यह जांच का विषय है। विभागीय जांच की हो सकती है।