फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट की ताकत कमजोर करने की साजिश कर रही भाजपा : सुखबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत गांव तिघरा में कांग्रेस ने लगाई चौपाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने शुक्रवार को गांव तिघरा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों के आरोप लगाए।
विज्ञापन

नेताओं ने ग्रामीणों से अपने परिवार के सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांचने की अपील की। गांव के प्रमुख समाजसेवी अंतराम तंवर की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। नेताओं ने उनके बीच बैठकर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, कथित वोट चोरी और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र बचाने की बात कर रही है, जबकि उसके शासन में लोकतांत्रिक व्यवस्था सबसे अधिक कमजोर हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई और पुलिस जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल विपक्ष को दबाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और युवा अब सरकार की नीतियों को समझ रहे हैं। जिला अध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि देश में वोट की ताकत को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। चौपाल में राजू सरपंच, खुशीराम वोहरा, प्रेम सिंह, रघुबर, रामचंद्र तंवर, अतर सिंह तंवर, अभय तंवर, मोहित तंवर, सूबे सिंह यादव, गजेंद्र चौहान, विकास हुड्डा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें