गुरुग्राम। भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत शिकोहपुर स्थित सिद्धार्थ तीर्थ क्षेत्र जैन मंदिर में श्रमदान किया। उन्होंने मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्यों में योगदान देते हुए लोगों से आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। त्यागी ने कहा कि स्वच्छता और सेवा समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने जनभागीदारी के माध्यम से सकारात्मक बदलाव की बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। यह शिविर नगर निगम वार्ड-23 में पार्षद कुणाल यादव ने कराया। शिविर में सर्वप्रिय त्यागी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। ब्यूरो