फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बेटियों के मुद्दे पर राहुल गांधी की चुप्पी पर बिमला चौधरी ने उठाया सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। पटौदी से भाजपा विधायक बिमला चौधरी ने कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगा है। उन्होंने हरियाणा विधानसभा में एक दलित विधायक से पोस्टर छीने जाने और महिला कांग्रेस के कार्यक्रम में बेटियों के साथ कथित भेदभाव के मामलों पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए। चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी देशभर में संविधान और सामाजिक न्याय की बात करते हैं लेकिन अपनी पार्टी के आचरण पर चुप हैं।
विज्ञापन

विधानसभा की घटना में कांग्रेस विधायक सरदार जरनैल सिंह से 1984 के सिख-विरोधी दंगों से जुड़ा पोस्टर छीना गया था। यह पोस्टर कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने छीना। बिमला चौधरी ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि सरदार जरनैल सिंह जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं और उनके साथ हुए व्यवहार को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। चौधरी ने जोर दिया, सामाजिक न्याय भाषणों से नहीं, व्यवहार से साबित होता है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें