फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 10.68 लाख रुपये जुर्माना लंबित मिलने पर बाइक जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने एमडीआई चौक पर जांच के दौरान एक बाइक पर 10 लाख 68 हजार 500 रुपये की जुर्माना राशि लंबित मिलने पर उसे जब्त कर लिया। बाइक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 113 चालान लंबित पाए गए। इनमें अधिकांश चालान बिना हेलमेट, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र और बिना इंश्योरेंस वाहन चलाने से संबंधित हैं।



14 सितंबर की शाम एमडीआई चौक पर जोनल अधिकारी एएसआई प्रवीण कुमार टीम के साथ वाहनों की नियमित जांच कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक को रोककर चालक से वाहन के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। यातायात पुलिस ने रिकॉर्ड की जांच की तो बाइक पर 113 चालान लंबित मिले। इनकी कुल जुर्माना राशि 10,68,500 रुपये थी। बाइक मालिक ने 90 दिनों से चालानों की राशि का भुगतान नहीं किया था। इसके बाद नियमानुसार बाइक को जब्त कर निर्धारित पार्किंग में खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन



गलत दिशा में चलने पर 2,424 चालान
यातायात पुलिस ने एक से 15 सितंबर तक गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 2,424 वाहनों के चालान काटे और कुल 15.89 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस ने वाहन चालकों की मॉनिटरिंग कर गलत दिशा में ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन




यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने वाहन चालकों से अपील की कि वे वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें और लंबित चालानों का समय पर भुगतान करें। उन्होंने वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें