गुरुग्राम। पालम विहार क्षेत्र में 6 मई को एक गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बरेली के बसुधरण जागीर गांव निवासी इंतजार अहमद ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह ओम विहार फेज-2 में रहता है। 6 मई को 9:15 बजे सेक्टर-30 में अपने काम से वापस घर जा रहा था। इस दौरान धर्म कालोनी पार्ट-2 में ट्रॉला पार्किंग रोड पर पहुंचा तो एक गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल बजरंग ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर 12 मई को पालम विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गाड़ी के नंबर के आधार पर मालिक को नोटिस भेजकर चालक को पेश करने के लिए कहा जाएगा। ब्यूरो