पटौदी। पटौदी क्षेत्र में रविवार रात करीब नौ बजे सड़क हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों की पहचान बाबड़ी गांव निवासी मुकेश कुमार, पत्नी शीतल के रूप में हुई है। दंपती साली के घर माता के जागरण में शामिल होने जा रहे थे।पटौदी-बिलासपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दंपती सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। मुकेश का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनके भाई ब्रह्म प्रकाश दौचानिया ने बताया कि फिलहाल मामले में अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी हुई है।