फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-57 में एचएसवीपी की दो एकड़ जमीन से कब्जा हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की संपदा अधिकारी-2 की सर्वे टीम ने सेक्टर-57 में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो एकड़ विभागीय जमीन को कब्जा मुक्त कराया। यह अभियान एसडीओ सर्वे अमित वशिष्ठ के नेतृत्व में चलाया गया, संपदा अधिकारी डॉ. अनुपमा मलिक (एचसीएस) के दिशा-निर्देश प्राप्त थे। इस अवैध कब्जे की सूचना हरियाणा पुलिस की एनफोर्समेंट टीम की ओर से विभाग को दी गई थी। मौके पर मौजूद झुग्गियों में रह रहे लोगों ने बताया कि वे किसी व्यक्ति को किराया देते हैं लेकिन पूछने पर किसी ने भी उसका नाम बताने से इनकार कर दिया। एसडीओ अमित वशिष्ठ ने स्पष्ट कहा कि एचएसवीपी की जमीन पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी दस दिन में सभी सेक्टर में सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें