फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से सोने की चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से सोने की चेन झपटी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को सेक्टर के पार्ट-3 में पैदल जा रही महिला को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया। महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। महिला की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अशोक विहार फेज-1 निवासी महिला सोमलता पत्नी कृष्ण कुमार मंगलवार शाम को सेक्टर-5 पार्ट-3 से पैदल जा रही थी। इतने में बाइक पर दो युवक तेजी से आए। वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही उन्होंने महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर तेजी से फरार हो गए। महिला के शोर मचाने के बावजूद बदमाश पकड़ में नहीं आ सके। महिला की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई राजपाल ने बताया कि वारदात स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। अभी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें