फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र और इंजीनियर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में दमदमा मोड़ के पास हुआ हादसा, ट्रक चालक मौके से भागा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। कस्बे में दमदमा मोड़ के पास 20 मई की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र और एक इंजीनियर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मृतकों की पहचान सोहना की शिव कॉलोनी में रहने वाले चेतराम चौधरी (20) और गुजरात के भावनगर निवासी मालवानिया देवम कुमार हितेश भाई के रूप में हुई है। चेतराम गुरुग्राम स्थित द्रोणाचार्य कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। वहीं, देवम कुमार एटीएल कंपनी में इंजीनियर था। मृतक चेतराम चौधरी के भाई रामलगन चौधरी निवासी जीजगांव गांव, पन्ना (मध्य प्रदेश) ने पुलिस को बताया कि वह मानेसर स्थित जीएलएस सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी करता है। उसका छोटा भाई चेतराम चौधरी सोहना स्थित शिव काॅलोनी में बहन मनीषा के साथ किराये पर रहता था। 20 मई की रात करीब 10 बजे चेतराम अपने जीजा बृजेश चौधरी की बाइक लेकर देवम के साथ निकला था। रात करीब 12:30 बजे दमदमा मोड़ के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार चेतराम चौधरी व देवम कुमार हितेश भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर सोहना सिटी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंची और शवों को स्थानीय नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से ट्रक चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। - त्रिलोक, जांच अधिकारी, सोहना सिटी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें