फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास के लिए खोदे 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरा बाइक सवार, ठेकेदार के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सरहोल बॉर्डर पर यूटर्न निर्माण के लिए खोदे गए करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में बाइक सवार गिर गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही उद्योग विहार थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अंडरपास निर्माण कर रहे ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी संजीव सेठ (31) गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करते थे और दिल्ली के सोनिया विहार में रहते थे। 4 जनवरी को बारिश के दौरान संजीव अपनी बाइक से दिल्ली जा रहे थे। देर रात करीब 10 बजे वह सरहोल बॉर्डर के पास पहुंचे तो वह बाइक समेत अंडरपास के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गए। आरोप है कि गड्ढे के आसपास कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए थे। पास ही मौजूद मजदूरों ने जब यह नजारा देखा तो ठेकेदार को इसकी सूचना देते हुए घायल को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के करीब एक घंटे बाद घायल की जेब से मिले पहचान पत्र व मोबाइल के जरिए उसके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलवाया गया। संजीव के भाई मनोज कुमार ने बताया कि मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान संजीव ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना अस्पताल ने उद्योग विहार थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि मनोज कुमार की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। यह भी जांचा जा रहा है कि ठेकेदार ने सुरक्षा व्यवस्था में किस तरह से चूक की थी जिसके कारण बाइक सवार गड्ढे में गिरा। फिलहाल मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें