फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Fri, 17 Oct 2025 11:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
दुर्घटना को अंजाम देने वाला ट्रक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फिरोजपुर झिरका। शहर के बीवां मार्ग पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार से आ रहा राजस्थान नंबर का एक ट्रक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को तुरंत मांडीखेड़ा अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक पर सवार महिला को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।



मृतक की पहचान मित्रसेन (53 वर्ष) निवासी फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र रामकिशोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता मित्रसेन और उनकी भाभी किसी कार्य से बीवां रोड की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी जगबीर सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक व बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत मिल गई है । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें