गुुरुग्राम। फर्रुखनगर के डाबोदा मोड़ के पास कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। खास बात यह रही कि टक्कर लगने के बाद कार चालक ने खुद ही घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
खेड़कीदौला थाना अंतर्गत गांव नवादा फतेहपुर निवासी रमेशचंद्र ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उनका बेटा ईश्वर सिंह 23 जनवरी की शाम को बाइक से गांव अलीपुर से फर्रुखनगर की तरफ जा रहा था। डाबोदा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, कार चालक ने खुद ही गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।