फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजस्थान के कठूमर निवासी रिंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित बिलासपुर के गांव बासलांबी में किराये पर रहती हैं। उनके पिता विजय कुमार मकान में पेंट का काम करते थे। बीते शनिवार को किसी काम से बाइक से गुरुग्राम गए थे। वापसी के दौरान हीरो होंडा फ्लाईओवर के पास पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। लोगों ने दुर्घटना में घायल विजय कुमार को ईएसआई अस्पताल मानेसर पहुंचाया। जहां से उन्हें ईएसआई अस्पताल फरीदाबाद रैफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान विजय कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें