फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। क्षेत्र के खेतियावास मोड के पास बुधवार शाम बाइक से घर लौट रहे एक युवक को ईको चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। रेवाड़ी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने ईको चालक के खिलाफ थाना पटौदी में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रेवाड़ी के निवासी देवेंद्र पटौदी क्षेत्र मेें माता की कढ़ाई कार्यक्रम में शामिल होने आया था। बुधवार देर शाम बाइक से रेवाड़ी की ओर लौट रहा था। खेतियावास मोड के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने देवेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। इससे देवेंद्र बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां सूचना पर पहुंचे घायल का भाई उसे रेवाड़ी इलाज के लिए ले गया। रेवाड़ी मेें एक ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें