फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फ्रीस्टाइल तैराकी प्रतियोगिता में भावित बंसल ने जीता सोना

विज्ञापन
फ्रीस्टाइल तैराकी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। प्रशिक्षक
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहारों ने 25 मीटर एवं 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। बालक वर्ग के 25 मीटर फ्रीस्टाइल में कक्षा चार सी के छात्र भावित बंसल ने 23.47 सेकंड का समय निकाल पहला स्थान हासिल किया। पांचवीं-ई के पुलकित यादव ने 23.69 सेकंड और चौथी के अग्रिम गर्ग ने 27.34 सेकंड के साथ सराहनीय प्रदर्शन किया। वहीं, बालिका वर्ग में कक्षा छठी-एच की आरोही ठाकुर ने 18.74 सेकंड का कमाल का समय दर्ज कर पहला स्थान हासिल किया। चौथी-ई की सिया खुराना ने 23.80 सेकंड में पूरा कर दूसरा स्थान और पांचवीं-ए की अनिका गोयल ने 24.34 सेकंड में रेस पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य डॉ. आरती चोपड़ा ने विजेताओं को पदक व प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने सभी को हार्दिक बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें