फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बृज 84 कोस यात्रा संपन्न होने पर हिंदू-मुस्लिमों के लिए हुआ भंडारा

Wed, 16 Aug 2023 11:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह-पुन्हाना। जिले के नीमका गांव में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल दिखाई दी। नीमका गांव में आज 16 अगस्त को होडल गढीपट्टी के सौरौत जाटों द्वारा एक भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों हिंदू और मुस्लिमों ने एक साथ बैठकर खाना खाया। नीमका गांव में हुए इस भंडारे में होडल गढीपट्टी व नीमका इन्दाना बिछौर गांव के सभी मौअजिज लोगों ने सदियों से चला आ रहा हिन्दू मुस्लिम भाईचारे को हमेशा कायम रखने की बात कही।
विज्ञापन

होडल चौबीसी का सबसे बड़ा गांव गढ़ी पट्टी है। इसमें मुस्लिमों के 12 गांव लगते हैं। गढ़ी पट्टी के समस्त सौरौत परिवार जाटों द्वारा 12 गांव के लोगों को इस भंडारे में बुलाया गया। बिछौर गांव से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा निकलती है। इसमें आसपास के सभी हिंदू मुस्लिम मिलकर परिक्रमा यात्रियों की सेवा भाव में लग जाते हैं। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा यात्रा 16 जुलाई से शुरू हुई और आज 16 अगस्त को यात्रा का समापन किया गया। इस मौके पर बलदेव पूर्व सरपंच गढ़ी पट्टी, लाल राम प्रधान गढी, मकसूद खान जिला पार्षद नीमका, बीरसिंह सरपंच नवलगढ़, लाल सिंह, सौकत अली इंन्दाना, गनी नंबरदार नीमका सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें