फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को बढ़ाने पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रूखनगर। उप सिविल सर्जन डॉ. सुधा गर्ग व नरेश गर्ग ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ सोमवार को फर्रूखनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक विशेष बैठक की। इसमें आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने व परिवार नियोजन पर विस्तार को लेकर चर्चा की गई। स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में डॉक्टर नरेश कुमार गर्ग ने सभी पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने परिवार नियोजन को बढ़ावा देने व इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कॉपर टी, निरोध, गर्भनिरोधक सुई, माला डी समेत अन्य गर्भनिरोध के अन्य विकल्पों के प्रति आम लोगों को जागरूक किया जाए कि यह सुविधाएं शासकीय केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल सोहना व पटौदी में महिला नलबंदी व पुरुष नसबंदी कैंप लगाए जा रहे हैं।
जुलाई माह डेंगूरोधी दिवस के रूप में मनाया जाएगा
इसमें लोगों को विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। डॉ. सुधा गर्ग ने बताया कि जुलाई माह डेंगू रोधी माह मनाया जा रहा है, जिसके तहत लोगों को जागरूक करना है कि मच्छरों को पनपने न दें। लार्वा नाशक दवाई पानी में डालें व स्प्रे तथा फॉगिंग भी समय-समय पर करवाएं। बुखार के हर मरीज की मलेरिया की जांच करे। हर गर्भवती महिला की अन्य जांच के साथ-हेपेटाइटिस बी व सी की जांच भी करें। लक्षण वाले मरीजों की भी जांच करें। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणविजय यादव, डॉक्टर राजेश, अजय कुमार खंड शिक्षक, राजेंद्र व धर्मवीर स्वास्थ्य निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें