फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रुडसेट में ब्यूटीशियन और टेलरिंग का व्यवसायिक कोर्स होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-86 स्थित संस्थान में महिलाएं ले रही हैं एकाउंटेंसी और कंप्यूटर का प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-86 के नवादा फतेहपुर के रुरल डेवलपमेंट एंड सेल्फ इम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (रुडसेट) में अगले महीने ग्रामीण महिलाओं के लिए ब्यूटीशियन और टेलरिंग का 38 दिनों का व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। संस्थान की निदेशक डॉ. सौम्या भारद्वाज ने बताया कि इस कक्षाओं में करीब 85 प्रतिशत प्रशिक्षु बीपीएल परिवारों से होती हैं। यह प्रशिक्षण नि:शुल्क होता है। जून के पहले हफ्ते में यह कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

27 मई को रुडसेट में एकाउंटेंसी और कंप्यूटर प्रशिक्षण की कक्षाएं शुरू हुई हैं। एकाउंटेंसी और कंप्यूटर की कक्षाओं में 75 प्रतिशत ग्रामीण महिलाओं को लिया गया है, बाकी पुरुष भी इस व्यावसायिक प्रशिक्षण में शामिल हैं। 38 दिनों तक इन्हें किसी कार्य स्थल पर कार्य करने के लिए तैयार कर दिया जाएगा। सिलाई कटाई और ब्यूटीशियन की कक्षाओं में केवल महिलाएं होंगी। इस प्रशिक्षण के साथ उन्हें अपनी बुटिक या पार्लर खोलने के लिए जरूरी साधनों, ऋण और व्यवसाय को आगे बढ़ाने को लेकर भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। केनरा बैंक की सीएसआर गतिविधियों के तहत चलने वाले इस संस्थान में जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं और पुरुषों के लिए व्यवसायिक कोर्स कराए जाते रहे हैं। सिलाई कटाई और ब्यूटीशियन की कक्षाओं में केवल महिलाएं होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें