गुरुग्राम। दिवाली पर पटाखे जलाते समय पशु-पक्षियों का ध्यान रखना जरूरी है। पशु चिकित्सक डॉ. नेहा ने बताया कि तेज आवाज और प्रदूषण पशु-पक्षियों को परेशान करते हैं। पालतू जानवर डर जाते हैं और चिंगारी से जलने का खतरा रहता है। इसलिए पटाखे जानवरों से दूर जलाएं और बचे हुए पदार्थ उठा लें। संवाद