फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं होंगे बार एसोसिएशन के ऑनलाइन चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एक अक्तूबर को होने वाले जिला बार एसोसिएशन के ऑनलाइन चुनाव पर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने बुधवार को रोक लगा दी है। अदालत के आदेश के बाद कुछ अधिवक्ता खुश हैं तो कुछ के चेहरे पर परेशानी झलक रही है।
विज्ञापन

पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने सभी जिला बार एसोसिएशन के चुनाव एक अक्तूबर से ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया था। इस निर्णय को अधिवक्ताओं ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हर अधिवक्ता स्मार्टफोन से वोटिंग करने में सक्षम नहीं है। जब तक उम्मीदवार का चेहरा सामने नहीं होगा तो हम कैसे अपनी पसंद और नापसंद बता सकते हैं। अदालत ने अधिवक्ताओं की अपील को स्वीकार करते हुए बार काउंसिल के ऑनलाइन चुनाव कराने के निर्णय पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें