फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बीपीएल एससी परिवारों को स्वयं रोजगार के लिए बैंक ऋण की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम की ओर से अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवारों को स्वयं रोजगार स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि इस योजना का लाभ उन्हीं पात्र परिवारों को मिलेगा, जिनकी वार्षिक आय ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 1 लाख 80 हजार रुपये (परिवार पहचान पत्र अनुसार) से अधिक न हो। ऐसे परिवारों को पशुपालन, किराना व मनियारी दुकान, ब्यूटी पार्लर, ई-रिक्शा, सूअर पालन सहित अन्य लाभप्रद योजनाओं के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये तक का ऋण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से कुल लागत का 50 प्रतिशत, अधिकतम 10 हजार रुपये तक अनुदान और 10 प्रतिशत मार्जिन मनी चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध करवाई जाती है। जबकि शेष ऋण राशि बैंक मुहैया कराते हैं। इच्छुक आवेदक निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर संबंधित जिला कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। किसी भी सहायता के लिए दूरभाष 0124-2321833 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रबंधक चंद्र प्रकाश के अनुसार, जिला कार्यालय एससीओ 62-63, संजय कॉलोनी, सेक्टर-12A में भी आवेदन भरे जा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें