फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: रात कमरे में पहुंचे चाचा के उड़े होश, फंदे से लटक रहा था बैंककर्मी भतीजा, नहीं छोड़ा सुसाइड नोट

Tue, 24 Feb 2026 05:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक की पहचान 25 वर्षीय शैलेंद्र कुमार द्विवेदी के रूप में हुई है। वह बिहार के रीवा से था और एचडीएफसी बैंक में काम करता था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिटी गुरुग्राम थाना के अंतर्गत रोशनपुरा, सदर बाजार में किराये के कमरे में बैंक कर्मचारी ने 23/24 फरवरी की रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीमों से कमरे से निरीक्षण कराया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। 

विज्ञापन
Trending Videos

मृतक की पहचान बिहार के रीवा निवासी शैलेंद्र कुमार द्विवेदी (25) के रूप में हुई है। वह कुछ समय पहले ही गुरुग्राम में एचडीएफसी बैंक में नौकरी कर रहा था और सदर बाजार के पास रोशनपुरा में अपने चाचा के साथ किराये के कमरे में रहता था। 23/24 फरवरी की रात को शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने कमरे में पंखे से चुन्नी से फंदा लगा लिया।

रात करीब 12 बजे शैलेंद्र कुमार द्विवेदी के चाचा ने उसको फंदे से लटका हुआ देखा तो उसे चुन्नी काटकर फंदे से उतारकर सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने नागरिक अस्पताल से शव को कब्जे में लिया। 
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें