गुरुग्राम। शहर के बंगाली समुदाय की ओर से 25 फरवरी को गुड़गांव बांग्ला मेला का आयोजन किया जा रहा है। पूर्वापल्ली दुर्गाबाड़ी एसोसिएशन के महासचिव राजर्षि सेनगुप्ता ने बताया कि इस मेले में बंगाली समुदाय के लोगों के स्टॉल होंगे और उनकी संस्कृ़ति के अनुसार सामान, खाने-पीने की चीजें होंगी। इस मेले के बहाने बंगाली परिवार साल में एक बार मिल लेते हैं और साथ में खरीदारी भी होती है। संवाद