फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 से 10 माह में बंधवाड़ी प्लांट होगा पूरी तरह कचरा मुक्त : विपुल गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- सरकार गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर, हरित व बेहतर बनाने के लिए संकल्पित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर, हरित और बेहतर शहर बनाने के लिए सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है। इस दिशा में नगर निगम गुरुग्राम निरंतर बेहतर कदम उठा रहा है। शनिवार को वह गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी कचरा प्रबंधन साइट पर आयोजित पौधरोपण अभियान में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार और निगम मिलकर बंधवाड़ी क्षेत्र की सूरत बदलने के लिए गंभीर हैं। 8 से 10 महीनों में बंधवाड़ी क्षेत्र पूरी तरह कचरा मुक्त हो जाएगा। निगम द्वारा यहां पर व्यू कटर स्थापित किया गया है व सड़क और व्यू कटर के बीच के हिस्से में क्षेत्रानुकूल पौधरोपण किया गया है, जिससे अब यह स्थल सौंदर्य और हरियाली से निखर रहा है।


पौैधरोपण कार्यक्रम में उनके साथ सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव, संयुक्त आयुक्त रविन्द्र मलिक सहित निगम पार्षद, अधिकारीगण और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लिगेसी वेस्ट के निस्तारण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और मानसून समाप्त होते ही कचरा निस्तारण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सोहना विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि बंधवाड़ी परियोजना से पूरे क्षेत्र को लाभ होगा और लोगों को प्रदूषण से राहत मिलेगी। मेयर राजरानी मल्होत्रा ने बताया कि 30 सितंबर के बाद फरीदाबाद का कचरा बंधवाड़ी नहीं लाया जाएगा, यहां केवल गुरुग्राम का कचरा निस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम का लक्ष्य है कि शहर के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ वातावरण मिले और बंधवाड़ी क्षेत्र का कायाकल्प हो।
-
शहर को मलबा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम का अभियान

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर को मलबा मुक्त बनाने की कवायद तेज कर दी है। सीएनडी वेस्ट प्लांट की क्षमता चार गुना करने के बाद शहर से मलबा उठना शुरू हो गया है। इसी क्रम में सेक्टर-29 और गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से मलबा उठाने का कार्य युद्ध स्तर पर निरंतर जारी है। शनिवार को नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया और अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव ने दोनों स्थानों का दौरा कर मलबा उठाने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। सेक्टर-29 में निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित कांट्रेक्टर ने जानकारी दी कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार यहां करीब एक से डेढ़ लाख टन मलबा था। अब तक लगभग 35 प्रतिशत मलबा उठाकर बसई स्थित मलबा निस्तारण प्लांट में भेजा जा चुका है। निगमायुक्त ने अधिकारियों और कांट्रेक्टर को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए व मलबा निस्तारण प्रक्रिया में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। ब्यूरो
विज्ञापन

-
बैंक ऑफ महाराष्ट्र के नए कार्यालय का किया शुभारंभ

गुरुग्राम। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर-32 स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के नए अंचल कार्यालय का शुभारंभ किया। शुभारंभ के साथ यह बैंक का 50वां अंचल कार्यालय बन गया है। मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि गुरुग्राम का तेजी से विकास हो रहा है और सरकार नागरिक सेवाओं को बेहतर करने में लगी है। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा खुलने से बैंकिंग सेवा और बेहतर होगी। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के गुरुग्राम अंचल के प्रबंधक अभिषेक बिंदल व उप अंचल प्रबंधक सनोज कुमार मंत्री का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें