फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जलभराव रोकने के लिए फ्लड कंट्रोल ऑफिस स्थापित करेगा जीएमडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
15 मई से गुरुग्राम के प्रमुख अंडरपासों पर व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित होगी
विज्ञापन

नंबर गेम- 24 घंटे कार्यरत रहेगा फ्लड कंट्रोल ऑफिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आगामी मानसून को देखते हुए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) शहर में एक समर्पित फ्लड कंट्रोल ऑफिस स्थापित करेगा ताकि भारी वर्षा के दौरान जलभराव से निपटा जा सके। वहीं, 15 मई से गुरुग्राम के प्रमुख अंडरपासों पर व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित करेगा
यह फ्लड कंट्रोल ऑफिस मानसून अवधि के दौरान 24 घंटे कार्यरत रहेगा और बारिश से संबंधित परिस्थितियों की निगरानी, संसाधनों की तैनाती और नागरिक शिकायतों के निवारण के लिए केंद्रीय समन्वय केंद्र के रूप में कार्य करेगा। प्रतिकूल मौसम के दौरान नागरिकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने और शहर की सड़कों पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक श्रमशक्ति, मशीनरी और अन्य सहायता प्रणालियों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

मानसून तैयारियों के तहत जीएमडीए द्वारा ड्रेन इनलेट्स, रोड गलियों और ड्रेनेज नेटवर्क की नियमित सफाई एवं रखरखाव के लिए समर्पित मैनपावर तैनात की जाएगी। मानसून के दौरान ड्रेनेज अवसंरचना को गाद, मलबे और अन्य अवरोधों से मुक्त रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जमीनी स्तर पर राहत कार्यों को मजबूत करने के लिए पंपिंग मशीनरी, मोबाइल ट्रैक्टर-माउंटेड पंप सेट, डीजी सेट, सक्शन टैंकर और अन्य आपातकालीन उपकरण शहरभर में आवश्यकता अनुसार तैनाती के लिए तैयार रखे जाएंगे। बाढ़ और भारी बारिश के दौरान जलभराव रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों पर रेत से भरी बोरियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यह व्यवस्था बिजली कटौती या आपात स्थिति में भी त्वरित जल निकासी और समय पर हस्तक्षेप सुनिश्चित करेगी। इसके अतिरिक्त, आपातकालीन कार्यों, डी-सिल्टिंग गतिविधियों तथा रोड गलियों एवं ड्रेनेज अवसंरचना की सफाई के लिए जेसीबी मशीनें और श्रमिक दल भी तैनात किए जाएंगे। जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने कहा कि प्रमुख मास्टर नालों के साथ सड़कों के साथ ड्रेन की सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन



इन अंडरपास पर आयोजित होंगी मॉक ड्रिल
एनएचएआई के अंतर्गत आने वाले अंडरपास के लिए मॉक ड्रिल 15 मई को एंबियंस मॉल, सुभाष चौक और शंकर चौक पर, 18 मई को इफको चौक पर, 19 मई को सिग्नेचर टॉवर और वाटिका चौक पर, 20 मई को राजीव चौक, मेदांता रोड और हुडा सिटी सेंटर अंडरपास पर, 21 मई को हीरो होंडा चौक और जेनपैक्ट अंडरपास, 26 मई को सेक्टर-110/113 और सेक्टर-109/110 अंडरपास, 28 मई को सेक्टर-102/104 अंडरपास और 29 मई को सेक्टर-84/36बी अंडरपास पर आयोजित की जाएगी। डीएलएफ के अंडरपास, जिनमें साइबर सिटी के दोनों यू-टर्न अंडरपास शामिल हैं, का मॉक ड्रिल 18 मई को किया जाएगा, जबकि सिकंदरपुर और डीएलएफ फेज-I अंडरपास का मॉक ड्रिल 19 और 20 मई को किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी द्वारा अनुरक्षित अंडरपासों, जिनमें अतुल कटारिया चौक, महावीर चौक और धनवापुर अंडरपास शामिल हैं, में मॉक ड्रिल 22 मई, 25 मई और 18 मई को निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें