गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-31 टीम ने बुधवार को एक बेल जंपर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नाहरपुर गांव निवासी दीपक के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ बादशाहपुर थाना पुलिस ने 2024 में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया था। अदालत ने जमानत मिलने के बाद आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ। इस पर अदालत ने आरोपी को बेल जंपर घोषित कर दिया था। टीम ने आरोपी को नाहरपुर गांव से गिरफ्तार किया है। संवाद