फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब वाले 40 काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-65 थाना पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर 40 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्यवाही की। पुलिस टीमों ने पार्कों, पार्किंग स्थलों, सड़क किनारे तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए 40 व्यक्तियों को काबू किया गया। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर शांति भंग करने, हुड़दंगबाजी करने अथवा सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें