पुलिस वर्दी में डकैती डालने जा रहे कुख्यात शूटर जोगेंद्र उर्फ जोगा की जमानत अर्जी खारिज
- 31 मई को पुलिस ने किया था गिरफ्तार। लांरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर बताया जाता है जोगेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस की वर्दी पहनकर डकैती डालने जाते समय गिरफ्तार किए गए लारेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी। मूल रूप से भिवानी निवासी जोगेंद्र उर्फ जोगा नामक इस बदमाश को गुरुग्राम पुलिस ने 31 मई को गिरफ्तार किया था।
जोगेंद्र के साथ ही उसके छह अन्य साथियों को भोंडसी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जोगेंद्र उर्फ जोगा तभी से जेल में बंद है। उसके साथ गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों को कोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी है। आरोपी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में जमानत अर्जी लगाते हुए खुद को निर्दोष बताया था। जमानत अर्जी पर बहस करते हुए अभियाेजन पक्ष के अधिवक्ता ने उसकी जमानत का विरोध किया था। इसके बाद कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी।