शादी समारोह से रुपयों से भरा बैग चोरी
- बैग में थी सात लाख रुपये की नकदी व आभूषण
- सीसीटीवी में बैग ले जाते दिखा नाबालिग, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली के एम्स में काम करने वाले व्यक्ति को बेटे की शादी में रिसेप्शन पार्टी करना मंहगा पड़ा। जहां लोग पार्टी का आनंद उठा रहे थे। उसी दौरान 12 साल के नाबालिग ने रुपये व आभूषण से भरा बैग चोरी कर लिया। सेक्टर 14 थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार दिनेश पाल राघव ने बताया कि वह टीकली रोड पुलिस स्टेशन के सामने मकान न0 2241 बादशाहपुर का रहने वाला है। दिल्ली एम्स मे कार्यरत है। 15 दिसंबर को उसके बेटे की शादी हुई थी। जिसका रिसेप्शन 17 दिसंबर को राजपूत वाटिका पुराना दिल्ली में था। जिसमें वह गिफ्ट में आये हुये सोने के आभूषण और शगुन मे आये हुए रुपये लगभग 7 से 8 लाख रुपये उसके बैग में थे। खाना खाने के दौरान एक संदिग्ध व्यकित व एक छोटा बच्चा लगभग 12-13 साल उस बैग को अपने साथी के साथ खाने की टेबल से चोरी करके ले गया। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखने पर पता चला जिसमे बच्चा अपने साथी के साथ बैग को ले जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।