गुरुग्राम। बादशाहपुर सबस्टेशन के पैनल और केबल बदले जाएंगे। इससे इस सबस्टेशन से जुड़े करीब 51000 कनेक्शनों को फायदा मिलेगा। इनमें कई ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियां भी शामिल हैं जिनके सिंगल प्वांइट कनेक्शन में 500- 600 परिवार रहते हैं। पैनल और केबल बदले जाने से इलाके में फॉल्ट में कमी आएगी और बिजली की आपूर्ति बेहतर हो सकेगी। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के अधिकारियों के अनुसार इसमें करीब सवा करोड़ रुपये का खर्च आएगा, इससे बिजली की आपूर्ति में काफी लाभ मिलेगा। एसडीओ पूनम चंद ने बताया कि सितंबर के पहले पखवाड़े में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। संवाद