फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन, पंजीकरण आज तक

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंडर-13 से अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

-विजेता खिलाड़ी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मिलेगा मौका

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए जिला स्तर पर 25 से 28 अप्रैल तक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-13 से लेकर अंडर-19 आयु वर्ग तक के विभिन्न स्कूलों, अकादमियों और क्लबों से खिलाड़ी भाग लेंगे।



पंजीकरण की अंतिम तिथि आज यानी 21 अप्रैल निर्धारित की गई है। बालक और बालिका वर्ग के मुकाबले अलग-अलग आयु वर्ग में आयोजित किए जाएंगे। इसमें अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के दौरान एकल और युगल दोनों प्रकार के मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला बैडमिंटन संघ के सचिव एसके जटराणा ने कहा कि जिले में बैडमिंटन के प्रति बच्चों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें