बादशाहपुर। वार्ड-24 स्थित सेक्टर-45 में पार्किंग परिसर का विकास और शौचालय का निर्माण कार्य किया जाएगा। कार्यकारी अभियंता संदीप ने बताया कि लंबे समय से बदहाल इस मार्केट की दशा को सुधारने को जिम्मा सौंपा दिया गया है। यह मार्केट हरियाणा विकास प्राधिकरण की ओर से विकसित की गई थी। यहां लंबे समय से बने पार्किंग परिसर बदहाल हो गए थे, नगर निगम द्वारा मार्केट का निरीक्षण कर लिया गया है। इसके बाद पार्किंग परिसर और शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण कार्य के लिए नगर निगम ने 338 लाख रुपये का बजट तैयार कर किया है। फिलहाल प्रशासन से मंजूरी मिलना बाकी है, मंजूरी मिलते ही मार्केट में सौंदर्यीकरण का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि मार्केट में निर्माण कार्य के लिए बजट पास कर दिया गया है। जल्द ही मार्केट में सार्वजनिक सुविधाओं को ठीक कर दिया जाएगा। संवाद