फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: दमदमा झील के पास बाइक समेत तीन लोग खाई में गिरे, दो की मौत, एक गंभीर

Tue, 03 Mar 2026 03:57 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

होली पर्व के मौके पर गुरुग्राम में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अरावली की पहाड़ियों में एक बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की जान चली गई। यह घटना दमदमा झील के पास अरावली की पहाड़ियों में हुई। बड़ा जोहड़ मंदिर से वापस लौटते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया था। संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक सीसी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों में से दो की मौत हो गई। मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल है। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें