फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता सेमिनार आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सीडी इंटरनेशनल स्कूल में छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। विश्वमित्रों वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व की जानकारी दी गई। निशुल्क सैनिटरी पैड वितरित किए गए साथ ही सेमिनार का उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और किशोरियों को जागरूक बनाना था। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदु बंसल अग्रवाल ने कहा कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का ध्यान न रखने से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन के महत्व पर भी प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें