गुरुग्राम। 4/8 मरला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दिव्यांग छात्रों के लिए वर्ष 2025-26 के सहायक उपकरण का वितरण किया गया। यह सहायक उपकरण हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से एलिम्को कंपनी, पंजाब द्वारा दिए गए हैं। इसमें हियरिंग ऐड 7 जोड़ा, 8+2=10 स्मार्ट फोन लो विजन स्टूडेंट्स के लिए 2 विसुअल इंपेयर्ड किट, 2 स्मार्ट केन, टीएलएम किट 16, मोटराइज्ड टी साइकिल 1, ट्राइसाइकिल 1, व्हील चेयर 7, रोलेटर बड़ा 1, और रोलेटर छोटा 1, सीपी चेयर 3 जैसी सहायक उपकरण को लाभान्वित दिव्यांग छात्रों को वितरित कर दिए गए। इसके साथ ही एलिम्को कंपनी से आए रिप्रेस्टेटिव और अध्यापकों की ओर से सहायक उपकरण का उपयोग के बारे में भी बताया गया। इस कार्य को जिला परियोजना संयोजक सुदेश राघव व सहायक जिला परियोजना संयोजक दिनेश कुमार, अजय कटारिया की अध्यक्षता में किया गया। संवाद