गुरुग्राम। उपायुक्त उत्तम सिंह ने जिले के औद्योगिक संस्थानों से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को अधिक अवसर प्रदान करेगी और उद्योगों को कार्यबल मजबूत करने में सहायता देगी। यह केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना का पहला भाग ईपीएफओ में पहली बार पंजीकृत कर्मचारियों को लक्षित करता है। इसमें एक महीने का ईपीएफ वेतन, अधिकतम 15,000 रुपये, दो किस्तों में दिया जाएगा। वहीं, दूसरा भाग सभी क्षेत्रों में अतिरिक्त रोजगार सृजन को कवर करेगा, जिसमें विनिर्माण क्षेत्र पर विशेष ध्यान है। नियोक्ताओं को एक लाख रुपये तक के वेतन वाले कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि मिलेगी। ब्यूरो