फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऑटो-ट्रक की टक्कर, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-अलवर नेशनल हाईवे 248 ए पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। दिल्ली-अलवर नेशनल हाईवे 248 ए पर देर शाम थ्रीव्हीलर व एक ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में 2 युवक व एक महिला की मौत हो गई तथा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक भी पटरी से नीचे जाकर पलट गया। लोगों को पता लगा तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर थ्री व्हीलर से घायल हुए लोगों को निकाला।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, थ्री व्हीलर सवारियां भरकर नूंह से नगीना की तरफ जा रहा था। जैसे ही यह मालब से आगे एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने सड़क पर बने गड्ढों को बचाने के चक्कर में थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। जिससे थ्री व्हीलर पटरी से नीचे जा गिरा तो ट्रक भी अपना नियंत्रण खो बैठा और वह भी नीचे जाकर पलट गया। थ्री व्हीलर में सवार मालब निवासी शकील व पापड़ा निवासी नदीम की मौके पर मौत हो गई, जबकि मालब निवासी तौफीक पुत्र जमशेद व एक महिला को लोगों ने नल्हड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां पर महिला ने पहुंचते ही दम तोड़ दिया तो न्यूरो सर्जन न होने के कारण युवक को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें