गुरुग्राम। राजस्थान के झुंझुनूं निवासी मोहन सोमवार को अपना मोबाइल ऑटो में भूल गए थे। ऑटो चालक को मोबाइल मिलने पर उसने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल को एमजी रोड स्थित जोनल अधिकारी एएसआई सुदर्शन को सौंपा। कुछ समय बाद ही मोबाइल पर उसके मालिक मोहन की कॉल आई। कॉल पर जोनल अधिकारी सुदर्शन ने अपनी ड्यूटी पॉइंट की जानकारी दी गई। यातायात पुलिस के प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि मोबाइल के मालिक मोहन एमजी रोड पर बताए पॉइंट पर पहुंचे। उनकी पहचान व आवश्यक सत्यापन करने के बाद मोबाइल को सौंप दिया। संवाद