गुरुग्राम। अर्जुननगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 28 जून को एक युवक को चार लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। नई बस्ती निवासी समीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 28 जून को स्कूटी की सर्विस कराने के लिए जा रहा था। अर्जुन नगर में गली-1 के पास मंकू ने रास्ता रोककर गाली-गलौज शुरू की। उसके साथ 2-3 युवक भी पीछे से आए व समीम के साथ मारपीट करने लगे। जब घटनास्थल पर लोग एकत्रित हुए तो हमलावर युवक जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। अर्जुननगर पुलिस चाैकी प्रभारी मनोज ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों मयंक व तरुण को गिरफ्तार किया गया है। मामले में छानबीन व आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद