फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऑटो चालक ने महिला से की अभद्रता, बचने के लिए कूदी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रैपिडो कंपनी से ऑटो ज्योति पार्क तक जाने के लिए बुक किया था
विज्ञापन


कूदने से उसके हाथ और पैर में चोट लगी
ऑटो चालक की तलाश में जुटी पुलिस


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। निजी कंपनी में काम करने वाली एक महिला से ऑटो चालक ने बृहस्पतिवार को अभद्रता की। महिला को बचने के लिए चलते ऑटो से कूदना पड़ा। कूदने से उसके हाथ और पैर में चोट लगी है। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी सुरक्षा में महिला को घर तक पहुंचाया। महिला के पति की शिकायत पर न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है।


पीड़ित महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी सेक्टर-37 स्थित एक निजी कंपनी में बतौर एचआर हेड के पद पर काम करती है। बृहस्पतिवार को वह अपने ऑफिस में काम करने वाले के साथ बसई चौक तक आई थी। उसके बाद उन्होंने वहां से रैपिडो कंपनी से एक ऑटो ज्योति पार्क तक जाने के लिए बुक किया। ऑटो चालक लोकेशन पर पहुंचा और उसकी स्थिति ठीक नहीं लग रही थी।
विज्ञापन


कुछ देर ऑटो चलने के बाद अचानक चालक ने ऑटो को रोक दिया और उसकी पत्नी का हाथ पकड़ लिया। महिला ने हाथ छुड़वाने के बाद चालक ने उनका लैपटॉप का बैग पकड़ लिया और एक हाथ से ऑटो चलाने लगा। फिरोज गांधी कॉलोनी के पास उसकी पत्नी डरते हुए चलते ऑटो से बाहर कूद गई और चालक मौके से भाग गया। महिला के हाथ और पैर में चोट लगी है।
विज्ञापन


महिला ने तुरंत ऑटो कंपनी के एप में मौजूद पैनिक बटन दबाया। उसका कहना है कि उन्हें वहां से कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने खुद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया। देर रात को वह पत्नी को लेकर न्यू कॉलोनी थाने में शिकायत देने पहुंचे। महिला ने बताया कि जब वह ऑटो से कूद गई तो आरोपी चालक ने उनके नंबर पर फोन किया। महिला ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उसने महिला को व्हाट्सएप पर गाली देनी शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में ऑटो चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें